जशपुर

विवाह समारोह मे आदेश का उल्लंघन कर सैंकड़ो लोगो को इकट्ठा करने वाले शादी के आयोजक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव । जिला प्रशासन द्वारा विवाह समारोह को लेकर जारी आदेश का उलंघन कर शादी पार्टी में सैंकड़ो लोगो को इकट्ठा करने वाले शादी के आयोजक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए है
पत्थल गाँव एसडीएम द्वारा जारी एक आदेश पत्र में बताया गया है कि पाकरगांव के खगेशचंद्र बेहरा के पुत्र गोलू बेहरा का 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच विवाह संपन्न हुआ ।इस विवाह के सम्पन्न होने के बाद पार्टी रखी गयी जिसमे प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए तकरीबन 800 लोगो को आमंत्रित कर पार्टी में बुलाया गया था। इस मामले की हुई जांच के बाद यह सारा कुछ स्पष्ट हुआ ।
एसडीएम द्वारा जांच प्रतिवेदन आंने के पश्चात इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button