झारखंड

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड में 29 अप्रैल तक एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया

झारखंड में 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया झारखंड में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍य में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए यह फैसला लिया है। आपदा प्रबंधन की अनुशंसा पर सरकार ने यह निर्णय लिया। लॉकडाउन 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने आधिकारिक घोषणा कर झारखंड में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लाकडाउन लगाने का एलान किया है। राज्य सरकार ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। आवश्यक वस्तुओं को छोड़ सारी दुकानें बंद रहेंगी। बगैर अनुमति के लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध रहेगा। भारत सरकार व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यालयों को छोड़कर अन्य कार्यालय बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने निर्णय लेने के पूर्व वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, नगर विकास सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button