जशपुर

कुनकुरी गिरजाघर के फादर की कोरोना से मौत

जशपुर : कुनकुरी स्थित महागिरजाघर के बिशप हाउस के फादर सिकंदर किस्पोट्टा (60) का कोरोना से निधन हो गया है। सप्ताह भर पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मिशन हॉस्पिटल मांडर (झारखंड)ले जाया गया था। दो दिन पहले उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। वे विशप हाउस कुनकुरी के वाइस जनलर थे। कुनकुरी इस चर्च को एशिया का सबसे बड़े चर्च में माना जाता है।कुनकुरी विशप हाउस के फादर सिकंदर की मौत की खबर के बाद मसीहीजन बड़ी संख्या में गिरजाघर पहुंचे . कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब हुई थी। इलाज के लिए उन्हें मिशन हॉस्पिटल मांडर (झारखंड)ले जाया गया था। दो दिन पहले उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रांची (झारखंड) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी। फादर सिकंदर किस्पोट्टा 60 वर्ष के थे। विशप हाउस कुनकुरी के वाइस जनलर थे। फादर सिकंदर के निधन पर पूरे समुदाय में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button