Corona Breking

लखनपुर विकासखंड में हुआ कोरोना ब्लास्ट आज मिले 24 कोरोना संक्रमित मरीज

लखनपुर । स्वास्थ्य अमला से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रूनॉट मैथड व एंटीजन मेथड में जाँच उपरांत 5 अप्रैल की रात लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 2 में एक ही परिवार के दो सदस्य व ग्राम नवापारा में लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई है। 6 अप्रैल को स्वास्थ्य अमला के द्वारा लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न स्थानों में 110 लोगों का कोरोना जांच किया गया ।जांच उपरांत नगर सहित विकासखंड में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 68 लोगों का एंटीजन मेथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 7 में एक ही परिवार के चार सहित एक कोरोना संक्रमित वार्ड क्रमांक 12 में 03 कोरोना संक्रमित वार्ड क्रमांक 2 में एक ही परिवार के 5 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं साथ ही ग्राम कटकोना में 2 ग्राम नरकालो में 2 ग्राम रसपुरी 1 ग्राम केवरा में 1 ग्राम देवीटिकरा में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य अमला के द्वारा होम आइसोलेट कर दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है साथ ही 42 लोगों का आरटीपीसीआर मैथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया है। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 का नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button