अम्बिकापुर

होली के दिन अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह-शाम के अतिरिक्त दोपहर 1 बजे भी पानी की आपूर्ति की जाएगी : द्वितेंद्र मिश्रा

अंबिकापुर । होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, दिनांक २९ मार्च होली के दिन नगर निगम द्वारा नगरवासियों को नियमित प्रदाय किये जाने वाले दो पाली सुबह – शाम के अतिरिक्त दोपहर १ बजे भी पानी उपलब्ध कराया जायेगा।
इस संबंध में जल प्रदाय शाखा की बैठक आहूत कर जल कार्य प्रभारी द्वितेंद्र मिश्र ने सभी जोन प्रभारियों ,एवं अधिकारियोंसे जानकारी ले कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं, जिससे त्योहार के दिन नागरिकों को कोई असुविधा ना हो।
इस प्रकार होली के दिन सुबह ६ बजे ,दोपहर १ बजे, सायं ६ बजे पानी की आपूर्ति की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button