अंबिकापुर सीतापुर नेशनल हाईवे में फिर सड़क हादसा.. एक युवक की मौत दो घायल

अंबिकापुर _ अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 मे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के ग्राम दलदोहा निवासी दीपन तिर्की गांधी नगर में किराए में अपने भाई साथ रहता था वह काम के सिलसिले में अपने दो भाइयों के साथ रघुनाथपुर जा रहा था रास्ते में लुचकी घाट के समीप अज्ञात वाहन को साइड देते समय वाहन से सटने पर बाइक चालक दीपन तिर्की बाइक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क से जा टकराया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवार तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दीपन की मौत हो गई जबकि दोनों भाई की हालत गंभीर है.


