सूरजपुर

चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में 1 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाईक बरामद

हिंद शिखर न्यूज सूरजपुर  ।  दिनांक 17.01.2021 को ग्राम केतका निवासी रमेश सिंह पिता देवसाय ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 जनवरी को अपने मोटर सायकल बजाज प्लेटिना सीजी 29 एसी 1668 को लेकर साप्ताहिक बाजार ग्राम पटना आया था, किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 18/21 धारा 379 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर विवेचना की गई। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने थाना प्रभारी रामानुजनगर को अज्ञात चोर की पतासाजी जल्द करते गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में मामले की जांच की जा रही थी इसी बीच रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गंगोटी में एक व्यक्ति चोरी हुए बजाज प्लेटिना मोटर सायकल से घुम रहा है और बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गंगोटी पहुंची और घेराबंदी कर उस व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़ा, पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सिंह पिता सुरेश सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी बहालपुर, थाना रामानुजनगर का होना बताया जिसके कब्जे से चोरी हुए बजाज प्लेटिना सीजी 29 एसी 1668 कीमत 30 हजार रूपये को बरामद कर आरोपी विनोद सिंह को विधिवित् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल धुर्वे, एएसआई रंजीत सोनवानी, आरक्षक रामसागर साहू, आरक्षक गणेश सिंह, देवान सिंह, रविशंकर साहू, संतोष ठाकुर व वेदप्रकाश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button