# हिन्द शिखर ## Posts - [अम्बिकापुर: सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 427 अभ्यर्थियों की हुई शारीरिक मापजोख](https://hindshikhar.com/36084/): अम्बिकापुर | छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के रिक्त 341 पदों की पूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया का पहला चरण आज से सरगुजा जिले में प्रारंभ हो गया है। भर्ती के इस प्रारंभिक चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच एवं शारीरिक मापजोख (PMT) की प्रक्रिया पुलिस लाइन ग्राउंड, अम्बिकापुर में आयोजित की जा रही है। भर्ती के पहले दिन कुल 750 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 427 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर अपनी शारीरिक पात्रता और दस्तावेजों का परीक्षण कराया। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पुख्ता इंतजाम … - [अम्बिकापुर : जागरूक युवक की सतर्कता से मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का सामान जब्त](https://hindshikhar.com/36080/): अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर में सक्रिय एक संगठित मवेशी चोर गिरोह के विरुद्ध थाना कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने बड़ी वैधानिक कार्यवाही की है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 रास मवेशी, 12,750 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त 03 पिकअप वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। इस गिरोह का पर्दाफाश प्रार्थी ऋषिकेश मिश्रा की सजगता के कारण हुआ, जिन्होंने 4 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे नमनाकला रिंग रोड पर आरोपियों को पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक मवेशी … - [शीतलहर के कारण सरगुजा में 'बालवाड़ी' और 'बाल वाटिका' के बच्चों की छुट्टी, 10 जनवरी तक बंद रहेंगे केंद्र](https://hindshikhar.com/36077/): अम्बिकापुर: सरगुजा जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में संचालित समस्त विद्यालयों के नर्सरी, बालवाड़ी और बाल वाटिका के छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से बालवाड़ी तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश केवल इन प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों के लिए है, ताकि उन्हें कड़ाके की … - [शराब के नशे मे पत्नी की हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, आपसी विवाद के दौरान हुई वारदात](https://hindshikhar.com/36074/): उदयपुर । सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटा जूनापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतिका की पहचान नईहारो मझवार (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पति इंजोर साय मझवार का शराब पीकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। सोमवार की रात करीब 12 बजे आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी का मुंह दबाकर तथा लाठी-डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी, ऐसी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है … - [सरगुजा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट: 5वीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी, बड़ी कक्षाओं के समय में बदलाव](https://hindshikhar.com/36067/): अम्बिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ समेत पूरे सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा द्वारा मौसम के बदलते मिजाज और गिरते तापमान को देखते हुए जिले के प्राथमिक स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के तहत कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल 10 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय केवल … - [धान खरीदी में ₹6.55 करोड़ का घोटाला; प्राधिकृत अधिकारी, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 पर FIR, फड़ प्रभारी गिरफ्तार](https://hindshikhar.com/36064/): जशपुर (छत्तीसगढ़) | जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनपारा धान खरीदी उप केंद्र में खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान ₹6.55 करोड़ से अधिक की भारी अनियमितता और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस ने शासन को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुँचाने वाले छह पदाधिकारियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की है। रिकॉर्ड में हेराफेरी कर गायब किया 20 हजार क्विंटल से अधिक धान मामले के संक्षिप्त विवरण के अनुसार, संयुक्त जांच दल के भौतिक सत्यापन में पाया … - [सूबेदार-SI भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण आज से; सरगुजा पुलिस की अपील- दलालों के झांसे में न आएं, इन नंबरों पर करें शिकायत...](https://hindshikhar.com/36061/): अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर चयन परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण आज, 06 जनवरी 2026 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक चलेगा। ​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। अभ्यर्थियों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी व्यक्ति के प्रलोभन या झांसे में न आएं। पुलिस ने जोर देकर कहा है कि नौकरी के नाम पर लेन-देन करना कानूनी अपराध है और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई … - [महिला पुलिसकर्मी से मारपीट और कपड़े फाड़ने वाले आरोपी का महिला पुलिसकर्मियों ने ही निकाला जुलूस; चेहरे पर लिपस्टिक, हाथों में चूड़ियाँ और जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया...](https://hindshikhar.com/36057/): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खदान विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने और उनके कपड़े फाड़ने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा सबक सिखाते हुए आरोपी का उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहाँ उसने यह शर्मनाक हरकत की थी। कानून का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने आरोपी के हाथों में चूड़ियाँ पहनाईं, चेहरे पर लिपस्टिक लगाई और उसे जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर सड़कों पर पैदल घुमाया। इस कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मी खुद आरोपी को पकड़कर आगे चल रही थीं, जिससे … - [सुप्रीम कोर्ट का फैसला 'अनारक्षित' सीटों का नियम; आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए दिया फैसला](https://hindshikhar.com/36054/): नई दिल्ली: सरकारी नौकरियों में चयन की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा दूरगामी फैसला सुनाया है, जो आने वाले समय में देश की भर्ती व्यवस्था की तस्वीर बदल देगा। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा है कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवार भी सामान्य श्रेणी यानी ‘अनारक्षित’ सीटों पर नौकरी पाने के पूरे हकदार हैं। शर्त केवल इतनी है कि उनकी योग्यता और अंक सामान्य श्रेणी के कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होने चाहिए। राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को … - [हाईप्रोफाइल हिट एंड रन: विधायक रेणुका सिंह का बेटा हिरासत में, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा...](https://hindshikhar.com/36051/): रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात एक रसूखदार ‘हिट एंड रन’ मामला सामने आया है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था और वीआईपी कल्चर पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अग्रसेन धाम के पास देर रात करीब 2 बजे एक अनियंत्रित हुंडई कार ने बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार कथित तौर पर भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह की है। हादसे के बाद … - [पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की 32वीं पुण्यतिथि कल: गोविंदपुर पहुँचेंगी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, हज़ारों अनुयायी देंगे श्रद्धांजलि](https://hindshikhar.com/36047/): प्रतापपुर/अम्बिकापुर: समाज सुधार और जनसेवा की प्रतिमूर्ति पद्मश्री पूज्य माता राजमोहिनी देवी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कल दिनांक 6 जनवरी को उनके पैतृक ग्राम गोविंदपुर (प्रतापपुर) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष होने जा रहा है क्योंकि इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। वे पूज्य माताजी को नमन कर अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। आयोजन समिति के सदस्य राम लखन पैकरा ने कार्यक्रम के विवरण साझा करते हुए बताया कि ‘पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी जन सेवा … - [वृंदावन तीर्थ यात्रा पर गए परिवार के नवापारा स्थित सूने मकान में चोरी : ज्वेलर्स सहित चार गिरफ्तार, 3 लाख का जेवर बरामद](https://hindshikhar.com/36044/): अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के नवापारा क्षेत्र में एक सूने मकान को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरोह का गांधीनगर पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। यह चोरी उस समय हुई जब प्रार्थिया श्रीमती ज्योति गोस्वामी अपने घर में ताला लगाकर वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उनके सूने मकान का फायदा उठाकर सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर्स और एक नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। … - [सरगुजा जिले में थाना प्रभारियों का तबादला ,गांधीनगर थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षक भी बदले..](https://hindshikhar.com/36042/): अम्बिकापुर: सरगुजा जिले की पुलिस व्यवस्था को प्रशासनिक दृष्टिकोण से चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत गांधीनगर थाने की कमान में बदलाव करते हुए निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को यहाँ से हटाकर लुण्ड्रा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को गांधीनगर थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक संपत पोटाई को अम्बिकापुर थाने से लखनपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है और लुण्ड्रा थाना प्रभारी रामनारायण पटेल को रघुनाथपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई … - [सरगुजा जिले में अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 2712 क्विंटल धान और दो वाहन जब्त](https://hindshikhar.com/36039/): अंबिकापुर । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और बिचौलियों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आज जिले की विभिन्न तहसीलों में अवैध धान संग्रहण, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत कुल 40 प्रकरण दर्ज करते हुए प्रशासन ने 2712.8 क्विंटल अवैध धान और परिवहन में प्रयुक्त 2 वाहनों को जब्त करने में सफलता हासिल की है। तहसीलवार की गई इस व्यापक कार्रवाई में सर्वाधिक प्रभावी कार्रवाई जिला मुख्यालय … - [सिस्टम की भेंट चढ़ी 6 माह की 'अमीषा': डॉक्टर-स्टाफ की कमी से जूझ रहा कुन्नी सीएचसी; बदहाल सुविधाओं के बीच विशेष संरक्षित जनजाति की मासूम की मौत](https://hindshikhar.com/36036/): लखनपुर । सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के कुन्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 माह के दूध मुंहे बच्ची का इलाज के अभाव भाव में मौत हो गई है। इधर अस्पताल प्रबंधन अपनी लापरवाही को छुपाने बहाने ढूंढ रहा है। अगर सही समय पर अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध होते और बच्ची को उपचार मिल गया होता तो शायद वह बच्ची आज जीवित होती। दरअसल पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी का है। ग्राम लब्जी कुर्मेनपारा निवासी संत राम श्रोता मझवार की 6 माह की बच्ची अमीषा मझवार का दो दिनों से तबीयत खराब था और बच्ची दूध … - [सरकारी ज़मीन को अपनी बताकर बेचने वाला जालसाज़ गिरफ्तार, 41 लोगों से की लाखों की ठगी आरोपी ने सबूत मिटाने जलाए दस्तावेज़](https://hindshikhar.com/36033/): अम्बिकापुर : शासन की ज़मीन को निजी संपत्ति बताकर अवैध रूप से बेचने और दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद रशीद ने लगभग 41 गरीब और अल्पशिक्षित लोगों को अपना निशाना बनाया और उनसे करीब 1.5-1.5 लाख रुपये वसूल लिए। साजिश का खुलासा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नेजारूदीन अंसारी और अन्य पीड़ितों ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित करीब 15-20 साल से अम्बिकापुर में किराए पर रहकर मेहनत-मजूरी कर रहे थे। आरोपी मोहम्मद रशीद ने ग्राम रनपुर और खैरबार … - [छत्तीसगढ़ में सजेगा 'राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स' का मंच, राज्य स्तरीय टीम के लिए ट्रायल 6 जनवरी से, बिना किसी आयु सीमा के जनजातीय खिलाड़ी ले सकेंगे भाग](https://hindshikhar.com/36030/): रायपुर । छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है। इसमें भागीदारी के लिए वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल रायपुर में आयोजित किया गया है। वहीं तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के खिलाड़ियों के ट्रायल बिलासपुर में होंगे। इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नम्बर +91-8871419609 पर फोन कर या वेबसाइट के माध्यम चयन … - [छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर पद हेतु दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक माप परीक्षण की तिथियाँ जारी](https://hindshikhar.com/36028/): रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण परीक्षा जिला सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर एवं राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी।     अभ्यर्थियों के लिए प्रातः 07:00 बजे रिपोर्टिंग समय निर्धारित किया गया है, जबकि शारीरिक माप परीक्षण प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगा। … - ['​'दारू दे ना बे कोरवा'' कहना पड़ा भारी: नागवार गुजरी बात तो पहाड़ी कोरवा ने हाथ में रखें शराब की बोतल से मार कर दी दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार](https://hindshikhar.com/36025/): बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्रार्थी शोभनाथ नगेशिया (पिता केहरू नगेशिया, उम्र 48 वर्ष) ने थाना शंकरगढ़ में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.01.2025 की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी दुकान में बैठा था, तभी गांव के दीनों प्रजापति के घर के पास से लड़ाई-झगड़े का शोर सुनाई दिया। जब प्रार्थी वहां देखने गया, तो उसने देखा कि दीनों प्रजापति के घर के आंगन में उसका छोटा भाई राजेश्वर नगेशिया बेहोश पड़ा था। मौके पर राजेश्वर की पत्नी तिलासो नगेशिया और गांव के अन्य … - [PEKB और PCB कोल परियोजना में बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने का आरोप, स्थानीय युवाओं की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी...](https://hindshikhar.com/36022/): उदयपुर – उदयपुर विकासखंड अंतर्गत PEKB और PCB कोल परियोजना में बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने का आरोप, स्थानीय युवाओं की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित ग्राम पंचायत साल्ही एवं परसा क्षेत्र में बेरोजगारी को लेकर जनआक्रोश बढ़ने की बात कही है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत साल्ही के जनप्रतिनिधियों—सरपंच, सचिव, उपसरपंच, में पंचगण, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य—ने PEKB और PCB कोल परियोजना के MDO धारक अदानी कंपनी के कार्यों का संचालन कर रहे ठेकेदार कम्पनी दुर्गा, अवतार सिंह कंपनी एवं के.जे.एस. कंपनी तथा अन्य कंपनियों से … - [ATM को पिकअप से खींचकर उखाड़ा, पीछा करने पर पुलिस टीम पर पथराव, पुलिस की सक्रियता से बड़ी लूट टली](https://hindshikhar.com/36015/): जशपुर पुलिस की प्रभावी रात्रि गस्त के कारण कुनकुरी में एटीएम लूट की एक बड़ी घटना टल गई है। कुनकुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ATM बूथ में रात्रि 01:00 से 02:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा धावा बोला गया, जहाँ उन्होंने ATM मशीन को रस्सी से बांधकर अपने पिकअप वाहन से खींचते हुए उखाड़ दिया। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई, जिन्हें देख आरोपी फरार होने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने अपने पिकअप वाहन में पहले से रखे पत्थरों से पुलिस वाहन पर हमला कर दिया, जिससे पुलिस वाहन का … - [अवैध धान खपाने के खेल में पटवारी भी शामिल: पुलिस ने पटवारी समेत दो को किया गिरफ्तार, यूपी से धान लाकर छत्तीसगढ़ की मंडियों में बेचने का खुलासा](https://hindshikhar.com/36012/): बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान के कारोबार पर बलरामपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सनावल पुलिस ने उत्तर प्रदेश से अवैध धान लाकर छत्तीसगढ़ की सरकारी मंडियों में खपाने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत के आरोप में एक पटवारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने सरकारी महकमे और बिचौलियों के बीच के गठजोड़ को उजागर कर दिया है। विवेचना और मोबाइल जांच से हुआ खुलासा पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 82/2025, जिसमें धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं 318(4), 61(2) BNS … - [वन अपराधों पर लगेगी लगाम: वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी](https://hindshikhar.com/36009/): रायपुर । राज्य के वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कई मामलों में अपराधी पकड़े भी जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वनकर्मियों को कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी न होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध मजबूत प्रकरण तैयार नहीं हो पाता, जिससे वे आसानी से छूट जाते हैं।  विधिक साक्षरता कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसी स्थिति से बचने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार वन विभाग के … - [खाना देने में देरी पर पिता ने की माँ की हत्या, बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को भेजा जेल](https://hindshikhar.com/36006/): रामानुजगंज: एक बेटे ने अपने ही पिता के खिलाफ माँ की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में प्रार्थी राजेश कोड़ाकू ने बताया कि उसके पिता रामदेव कोड़ाकू ने महज खाना परोसने में हुई देरी के कारण उसकी माँ की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। बेटे के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेन्दुर (कोटवारी टाड़) निवासी आरोपी रामदेव कोड़ाकू (65 … - [भारत-बांग्लादेश तनाव : BCCI के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा झटका...](https://hindshikhar.com/36001/): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से तुरंत रिलीज करने का निर्देश दिया है। यह फैसला खेल से हटकर दोनों देशों के बीच उपजे कूटनीतिक और सामाजिक तनाव के कारण लिया गया है। बोर्ड के इस सख्त रुख के बाद अब मुस्तफिजुर इस साल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ​बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया के मुताबिक, यह कदम बांग्लादेश में मौजूदा हालातों और वहां अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रही हिंसा की रिपोर्टों के मद्देनजर उठाया गया … - [कार्य मे लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पद से पृथक करने की कार्यवाही, सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी](https://hindshikhar.com/35998/): अंबिकापुर / बाल विकास परियोजना उदयपुर अंतर्गत सेक्टर डांडगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा एवं डांडगांव बाजारपारा के सम्बंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान द्वारा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित पाई गईं, परन्तु केन्द्र में एक भी हितग्राही उपस्थित नहीं पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र डाडगाव हरिजनपारा बाजारपारा के निरीक्षण के दौरान केन्द्र बंद पाया गया, साथ ही कार्यकर्ता एवं सहायिका केन्द्र में उपस्थित … - [संपादकीय: 'भाई मुझे माफ कर दो' – आदिवासी महिला पुलिसकर्मी की चीखें और शर्मसार होता छत्तीसगढ़: अमेरा से तमनार तक सुलगती अराजकता...](https://hindshikhar.com/35994/): अमित श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ की माटी, जिसे अपनी सहजता, सरलता और शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाना जाता है, आज रायगढ़ के तमनार से आई तस्वीरों के कारण शर्मसार है। जेपीएल कोयला खदान के विरोध की आड़ में जिस तरह की हिंसा और अमानवीयता देखने को मिली, उसने न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि हमारे सामाजिक संस्कारों पर भी गहरा आघात किया है। एक महिला आरक्षक, जो स्वयं इसी माटी की बेटी और आदिवासी समाज का गौरव है, उसे उन्मादी भीड़ द्वारा आधा किलोमीटर तक दौड़ाया जाना, उसके साथ मारपीट करना और फिर उसके कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न … - [हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: पटवारी से RI पदोन्नति परीक्षा निरस्त, 216 पटवारियों का प्रमोशन रद्द](https://hindshikhar.com/35991/): बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राजस्व विभाग में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) के पदों पर हुई पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर एक ऐतिहासिक और सख्त फैसला सुनाया है। जस्टिस एन.के. व्यास की एकलपीठ ने चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाते हुए पूरी परीक्षा को ही निरस्त कर दिया है। कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद हाल ही में पदोन्नत हुए 216 पटवारियों की पदोन्नति अब शून्य हो गई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। चयन प्रक्रिया में ‘दूषित’ प्रणालियों का खुलासा मामले की विस्तृत सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पाया कि राजस्व निरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण प्रोफेशनल … - [झीरम जांच न्यायिक आयोग से अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का 'नार्को टेस्ट' की मांग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटाया, कारण बताओं नोटिस जारी..](https://hindshikhar.com/35985/): रायपुर: नए साल के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी की आधिकारिक ‘लाइन’ से हटकर बयानबाजी करने और पार्टी के ही शीर्ष नेताओं की छवि धूमिल करने के आरोप में की गई है। इस विवाद की जड़ विकास तिवारी द्वारा झीरम घाटी हमले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को लिखा गया वह पत्र है, जिसमें उन्होंने न केवल भाजपा नेताओं बल्कि कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग … - [एनएचएम संविदा भर्ती : 134 पदों हेतु 5505 आवेदन, प्रारंभिक जांच पूर्ण, दावा-आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी तक](https://hindshikhar.com/35983/): अंबिकापुर / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत सरगुजा जिले में स्वीकृत संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया निरंतर प्रगति पर है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में 34 विभिन्न श्रेणियों के कुल 134 पदों हेतु 5505 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच एवं सूचीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। आवेदनों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है कि नर्सिंग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े पदों में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा रही है। स्टाफ नर्स (SNCU एवं NBSU) के 10 पदों … - [Video : अंबिकापुर: महामाया मंदिर में टला बड़ा हादसा, पुजारी एवं श्रद्धालुओं की सूझबूझ से मंदिर परिसर मे लगे आग पर पाया गया काबू](https://hindshikhar.com/35977/): अंबिकापुर: नए साल के आगमन पर जहाँ पूरा शहर भक्ति के माहौल में डूबा हुआ था, वहीं अंबिकापुर की आराध्य देवी माँ महामाया के मंदिर परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुजारियों और भक्तों ने त्वरित सूझबूझ दिखाई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। कैसे भड़की आग? नव वर्ष के उपलक्ष्य में सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों का भारी हुजूम उमड़ा हुआ था। मंदिर परिसर में जिस स्थान पर श्रद्धालु मन्नत के धागे और चुनरी बांधते हैं, वहां अचानक लपटें उठने लगीं। आशंका जताई जा रही है कि जलती … - [छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन , शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव](https://hindshikhar.com/35971/): रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार कुल 6 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। आदेश के मुताबिक 2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है, साथ ही वे प्रमुख सचिव (कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग) और गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। इसी प्रकार 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव के … - [रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहनों पर मिलेगी लाइफटाइम टैक्स में 50% की भारी छूट, राजधानी में 23 जनवरी से लागू होगी 'पुलिस कमिश्नर' प्रणाली](https://hindshikhar.com/35966/): रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1.    मंत्रिपरिषद की बैठक में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के लिए वर्ष 2026 हेतु ऋण लेने के लिए राज्य शासन की गारंटी देने की अनुमति दी गई। 2.    मंत्रिपरिषद ने कोदो, कुटकी और रागी की खरीद, प्रसंस्करण और बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को कार्यशील पूंजी प्रदाय किये जाने की अनुमति दी गई। 3.    मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य … - [लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 1 जनवरी से](https://hindshikhar.com/35964/): रायपुर । संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2026 से जून 2026 के लिये 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 के मध्य की अवधि में आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगें।  प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला से मिली जानकारी के अनुसार लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2026 से जून 2026 के लिए 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में के आवेदन पत्र भेज सकते हैं। यह आवेदन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला,नगर घड़ी चौक रायपुर को 31 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में … - [शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 12 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित](https://hindshikhar.com/35962/): अंबिकापुर 30 दिसंबर 2025- खाद्य अधिकारी ने बताया कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु पात्र संस्था/एजेन्सी को आबंटित किया जाना है। जिसमें शासकीय उचित मूल्य दुकान नमनाकला वार्ड क्र. 14 आई.डी. 391001048, मंगल पाण्डेय वार्ड क्र. 13 आई.डी. 391001005, डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आई.डी. 391001072, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र. 04, आई.डी. 391001004, स्वामी विवेकानंद वार्ड क्र. 35, आई.डी. 391001010, शीतला वार्ड क्र. 32 आई.डी. 391001030, पटपरिया वार्ड क्र. 11 आई.डी. 391001037, एवं लरंग साय वार्ड क्र. 24 आई.डी. 391001071 संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन शासकीय उचित मूल्य … - [अंबिकापुर : बैंकों में वर्षो से बंद पड़े खातों के लिए लगा शिविर, खाता धारकों के लाखों की जमा राशि का किया गया भुगतान...](https://hindshikhar.com/35956/): अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा “आपका पूंजी आपका अधिकारी” अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण डीईएफ (DEAF) दावा शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य फोकस उन बैंक खातों पर रहा, जिनमें पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में निष्क्रिय पड़े खातों को पुनः सक्रिय कर उनमें जमा राशि को असली हकदारों तक पहुँचाने और शासकीय राशि को राजकोष में जमा करने की प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान के दौरान 10 वर्ष से … - [सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने 12 जनवरी तक करना होगा पंजीयन](https://hindshikhar.com/35957/): अंबिकापुर 30 दिसंबर 2025- खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया सरगुजा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है, इस हेतु ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीयन 12 जनवरी 2026 तक कराया जा सकता है। प्रतियोगिता तीन चरण में विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय की जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति लिंक https://rymc.cg.gov.in/sargujaolympic2025 में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय/जनपद कार्यालय/नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स में 100 मी. … - [शिक्षा विभाग का 'अजब-गजब' तमाशा: लखनपुर में ABEO के एक पद पर दो दावेदार,जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा..](https://hindshikhar.com/35947/): सरगुजा जिले के शिक्षा विभाग में एक अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है, जहां जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और संयुक्त संचालक एक-दूसरे पर जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। मामला लखनपुर विकासखंड के प्रभारी सहायक विकासखंड शिक्षा विभाग का है। खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर आलोक सिंह और मनोज तिवारी दो ABEO पदस्थ है। खंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) मनोज तिवारी , जो अपनी मूल पदस्थापना पर लौटने को तैयार नहीं हैं। इस बीच, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो-दो ABEO होने से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है। विभाग के आला अधिकारी कोई … - [बस्तर विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, नाजुक हालत में ICU में भर्ती; कागज पर लिखकर दिया बड़ा संकेत](https://hindshikhar.com/35944/): ​छत्तीसगढ़ के बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और हड़कंप का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उन्हें आज सुबह करीब 8 बजे जगदलपुर के महारानी अस्पताल पहुँचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट कर दिया है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी जान बचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ​चिकित्सकीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पर किसी अत्यंत धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। हमले की भयावहता … - [प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई, 7 साल की दोस्ती के बाद लिया विवाह का निर्णय...](https://hindshikhar.com/35940/): कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और उनके परिवारों के बीच पुराने संबंध रहे हैं। वाड्रा परिवार ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है। रेहान वाड्रा पेशे से एक वर्चुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। वे पिछले कई वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) सहित विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनियां कर चुके हैं। रेहान का कहना है कि … - [बलरामपुर कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित...](https://hindshikhar.com/35937/): बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रशासनिक कसावट के तहत कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील रामचंद्रपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए चल रहे फसल गिरदावरी कार्य में लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर पटवारी विवेक शुभम वैभव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तहसीलदार रामचंद्रपुर से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें पटवारी द्वारा कार्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई थी। आदेश के अनुसार, पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों के विपरीत पाया गया … - [चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय : अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी ले सकेंगे बी.एससी. नर्सिंग में दाखिला](https://hindshikhar.com/35935/): रायपुर । छत्तीसगढ़ में बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियमों में बड़ी शिथिलता देते हुए अब 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए पात्र घोषित कर दिया है। भारतीय उपचर्या परिषद (INC), नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले निर्धारित अंक अनिवार्य थे, लेकिन रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से परिषद ने पात्रता … - [NHM कर्मचारियों के संघर्ष की जीत: 25 संविदा कर्मियों की बर्खास्तगी रद्द, स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया बहाली आदेश।](https://hindshikhar.com/35926/): रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत उन 25 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नए साल से पहले राहत की खबर आई है, जिन्हें पिछली हड़ताल के दौरान सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। मिशन संचालक ने आधिकारिक आदेश जारी कर इन सभी की तत्काल सेवा बहाली सुनिश्चित की है। अगस्त और सितंबर 2025 के बीच अपनी मांगों को लेकर NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। शासन के निर्देशानुसार, 18 अगस्त से 19 सितंबर के बीच कार्य से अनुपस्थित रहने के कारण इन 25 कर्मचारियों … - [पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जारी किए आरक्षकों के नियुक्ति पत्र; सत्यापन प्रक्रिया के अधीन शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी होगी जल्द](https://hindshikhar.com/35923/): बैकुंठपुर । जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया वर्ष 2023–24 के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक संवर्ग के पद हेतु दिनांक 09.12.2025 को चयनित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची पुलिस अधीक्षक, कोरिया कार्यालय को प्राप्त हुई। उक्त सूची के प्राप्त होने के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन, जाति सत्यापन एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। उपर्युक्त परीक्षणों में कुल 07 अभ्यर्थी शासकीय सेवा हेतु उपयुक्त पाए गए। इसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए। नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के … - [अंबिकापुर व्यवसायी से लूट कांड का पर्दाफाश: पूर्व नौकर ने ही रची थी 20 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने खेतों में दौड़ाकर पकड़ा।](https://hindshikhar.com/35917/): अंबिकापुर: शहर के सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास एक व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट के मामले को अंबिकापुर पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड व्यवसायी का एक पूर्व नौकर ही था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम 20 लाख रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। हमला कर छीना था रुपयों से भरा बैग मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे अनिल … - [सरगुजा में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा](https://hindshikhar.com/35915/): अंबिकापुर: सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने आगामी कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए जिले में स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर द्वारा तीन प्रमुख त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। ​जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में ढोल ग्यारस (करमा) के अवसर पर 22 सितंबर 2026, दशहरा (महा अष्टमी) के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 तथा दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 09 नवंबर 2026 को जिले के समस्त कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। ​प्रशासन … - [धनवार बॉर्डर पर नारियल भूसी की आड़ में ट्रक से तस्करी किया जा रहा 6 करोड़ का 1200 किलो गांजा बरामद, उत्तर प्रदेश के 3 तस्कर गिरफ्तार](https://hindshikhar.com/35912/): बलरामपुर-रामानुजगंज: नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपु वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सरहदी धनवार बॉर्डर पर एक टाटा ट्रक से करीब 1198.460 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 5 करोड़ 99 लाख रुपये आंकी गई है। यह खेप नारियल की भूसी के नीचे छिपाकर उड़ीसा से राजस्थान ले जाई जा … - [अंबिकापुर : मोबाइल व्यवसायी पर हमले एवं लूट कांड में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 18 लाख रुपये नगद और मोटरसाइकिल बरामद; आरोपियों की हुई पहचान](https://hindshikhar.com/35908/): अंबिकापुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के रानी सती मंदिर के पास रविवार रात व्यवसायी अनिल अग्रवाल के साथ हुई लूट की घटना में सरगुजा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप लूटी गई रकम में से करीब 18 लाख रुपये की नगद राशि और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान भी सुनिश्चित कर ली है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात … - [महेशपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित](https://hindshikhar.com/35905/): उदयपुर। आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम महेशपुर के शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आठ पंचायतों एवं 13 गांवों के ग्रामीणजन, सरपंच, उपसरपंच एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रामप्रसाद आचार्य, विभागीय संयोजक कुटुंब प्रबोधन (सरगुजा) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदुओं को एकजुट होकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए और अपने सनातन धर्म की परंपराओं … - [नींद में थे यात्री, अचानक आग की लपटों में घिरे टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बे, एक यात्री की मौत](https://hindshikhar.com/35902/): टाटा नगर से एर्नाकुलम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (18189) के दो डिब्बों में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा सोमवार तड़के आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में यलमंचिली के पास उस समय हुआ जब ट्रेन के अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें उठते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोक दिया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिल गया। हालांकि, बी1 कोच से एक यात्री का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई … - [रेलवे का नया तोहफा: 1 जनवरी 2026 से बिना कैंसिलेशन के बदल सकेंगे टिकट की तारीख](https://hindshikhar.com/35899/): नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। अब यात्रियों को अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने या तिथि में बदलाव करने के लिए पुराने टिकट को रद्द (Cancel) करने की मजबूरी नहीं होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देशों के बाद, IRCTC अब ऑनलाइन टिकटों पर ‘री-शेड्यूलिंग’ (Rescheduling) की सुविधा शुरू करने जा रहा है। कैसे काम करेगा नया ‘डेट चेंज’ नियम? वर्तमान व्यवस्था में ई-टिकट (E-ticket) की तारीख बदलने की कोई ऑनलाइन सुविधा नहीं थी, लेकिन 1 जनवरी 2026 से स्थिति बदल जाएगी: ऑनलाइन … - [लखनपुर सामुदायिक भवन में कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया ,वोट और संविधान बचाने ली शपथ](https://hindshikhar.com/35895/): लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 140 वा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कांग्रेश प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सामुदायिक भवन लखनपुर 28 दिसंबर दिन रविवार को कांग्रेस के 140 वा स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, BLA सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने वोट और संविधान बचाने की शपथ ली। कांग्रेस के वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा त्याग और बलिदान की यात्रा निरन्तर देश की एकता और प्रगति के लिए समर्पित हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को … - [कुंवरपुर नहर रोड में बालू लोड टिपर ने इको कार को मारी ठोकर इको सवार ससुर दामाद घायल अंबिकापुर रेफर](https://hindshikhar.com/35892/): लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपूर नहर रोड में 28 दिसंबर दिन रविवार की सुबह 7 बजे क्षेत्र में घना कोहरे होने के कारण बालू लोड टिप्पर ने इको कार को जोरदार ठोकर मार दी। इको कार क्रमांक सीजी 11 AX 3603 में सवार बेलदगी निवासी पारस उम्र लगभग 22 वर्ष जिसके सिर में व पैर में गंभीर चोटें आई है व उनके ससुर भीखनाथ उम्र लगभग 45 वर्ष ग्राम बंधा के पैर में गंभीर चोटे आई है। ठोकर इतनी जोरदार थी कि इको कार का सामने के हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही टीपर वाहन खेत में उतर गया।डायल … - [यूपी से कम कीमत पर धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़:1.67 लाख कैश ,161 बैंक पासबुक, 261 भरे हुए विड्रॉल फॉर्म और 150 टोकन पर्ची के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार](https://hindshikhar.com/35889/): बलरामपुर: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती थाना सनावल पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर अवैध धान के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम कुर्लुडीह से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो किसानों के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल खेल रहे थे। दिनांक 26.12.2025 की रात लगभग 08:00 बजे राजस्व और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा। वाहन चालक से पूछताछ के आधार पर ग्राम कुर्लुडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता के घर पर दबिश दी गई, जहां … - [नववर्ष पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: सरगुजा पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइन, उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्यवाही...](https://hindshikhar.com/35886/): अंबिकापुर : नए साल के आगमन और जश्न के दौरान शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरगुजा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सरगुजा ने नागरिकों की सुरक्षा, दुर्घटना-रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्सव के नाम पर कानून और मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इन गतिविधियों पर रहेगा कड़ा प्रतिबंध पुलिस प्रशासन ने उन विशेष गतिविधियों की सूची जारी की है, जिन पर पुलिस की … - [छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के नियम बदले: सहायक ग्रेड 3, शीघ्रलेखक, कंप्यूटर ऑपरेटर और भृत्य / ड्राइवर , पदों हेतु नई शैक्षणिक योग्यताएं लागू](https://hindshikhar.com/35880/): रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित करते हुए विभिन्न पदों के लिए नई शैक्षणिक अर्हताएं निर्धारित कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अब नई योग्यताएं अनिवार्य होंगी। शासन ने सभी विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि आगामी सभी विज्ञापनों में इन निर्धारित योग्यताओं का ही पालन किया जाए और जब तक विभागों के भर्ती नियमों में औपचारिक संशोधन नहीं हो जाता, … - [मरीजों को प्राइवेट अस्पताल रेफर करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, अवैध क्लीनिकों पर भी चलेंगा डंडा: कलेक्टर अजीत वसंत](https://hindshikhar.com/35877/): अंबिकापुर / कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शासकीय अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों से डॉक्टरों द्वारा मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने की शिकायत प्राप्त हुई, तो संबंधितों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह से भ्रमित न किया जाए और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाए। कलेक्टर ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों पर भी कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने … - [रायगढ़ में भीषण बवाल: जिंदल की कोल माइंस के खिलाफ आगजनी और पथराव, महिला टीआई लहूलुहान, फूंकी गईं कई गाड़ियां...](https://hindshikhar.com/35870/): रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) की गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल माइंस का विरोध शनिवार को खूनी संघर्ष और भीषण आगजनी में तब्दील हो गया। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में भू-अधिग्रहण के खिलाफ डटे ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने मौके पर खड़ी बस और कई अन्य गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं के गुबार और चीख-पुकार से भर गया। जब पुलिस बल ने हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने और आगजनी रोकने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में ड्यूटी पर … - [शिक्षक के घर नकाबपोशों की लूट, परिजनों पर चाकू से हमला](https://hindshikhar.com/35867/): पत्थलगांव के फुलैता चौक स्थित करमीटीकरा में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक गुलाब सिंह जगत के निजी मकान को निशाना बनाया। घटना दिनांक 26 दिसंबर की रात्रि लगभग 12:00 से 12:30 बजे के बीच की है, जब तीन अज्ञात बदमाश मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए। उस समय घर में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। जब परिवार के सदस्यों ने बदमाशों की इस हरकत का प्रतिरोध किया, तो नकाबपोशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे शिक्षक और उनके परिजनों को मामूली चोटें आई हैं। बदमाशों ने घर से सोने का … - [छत्तीसगढ़ का 'शिमला' हुआ गुलजार: मैनपाट में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जमने लगी बर्फ](https://hindshikhar.com/35860/): महेश यादव, मैनपाट : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट, जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ कहा जाता है, इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। अंबिकापुर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पर्यटन स्थल में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जमी बर्फ की सफेद चादर मैनपाट के तराई और मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त घास और पेड़ों की पत्तियों पर बर्फ की हल्की परत जमी देखी जा रही है। अत्यधिक ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी ओर इस ‘मिनी … - [स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की व्याख्याता पदोन्नति सूची..](https://hindshikhar.com/35849/): रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम-2019 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर ‘शिक्षक एल.बी. (ई संवर्ग)’ को ‘व्याख्याता एल.बी. (ई संवर्ग)’ के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। संचालनालय द्वारा 26 दिसंबर 2025 को जारी इस आदेश से उन शिक्षकों को लाभ मिलेगा जो बी.एड. प्रशिक्षित हैं और स्नातकोत्तर की उपाधि रखते हैं। ​जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पदोन्नत होने वाले शिक्षकों को वर्तमान … - [सड़क हादसे में डॉ. टेकाम के इकलौते पुत्र का निधन, शहर में शोक](https://hindshikhar.com/35844/): अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.आर. टेकाम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके इकलौते सुपुत्र अंकित टेकाम (25 वर्ष) की हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आज शुक्रवार को जब अंकित का पार्थिव शरीर अंबिकापुर पहुंचा, तो पूरा शहर गमगीन हो उठा। परिजनों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ के बीच नम आंखों से ग्राम डिगमा स्थित फार्म हाउस में उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की पृष्ठभूमि अत्यंत भावुक करने वाली है। हैदराबाद में एमबीए की पढ़ाई कर रहे अंकित 22 दिसंबर की शाम … - [Video : 'ऑपरेशन सिंदूर' का नन्हा जांबाज: सीमा पर सेना का कवच बने 10 वर्ष के बालक श्रवण सिंह को राष्ट्रपति ने 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025' से नवाजा](https://hindshikhar.com/35837/): पंजाब के फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बसे एक छोटे से सीमावर्ती गांव ‘चक तरां वाली’ का सितारा आज पूरे देश के क्षितिज पर चमक रहा है। मात्र 10 साल के नन्हे जांबाज श्रवण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 26 दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उनके अदम्य साहस, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रदान किया गया। श्रवण उन 20 चुनिंदा बच्चों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कम उम्र के बावजूद ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो बड़ों के लिए भी एक … - [अंबिकापुर: मंत्री और विधायक पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, भाजपा महिला मोर्चा की शिकायत पर हुई कार्रवाई](https://hindshikhar.com/35831/): अंबिकापुर । सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 25 दिसंबर 2025 को दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के बाद की गई। महिला मोर्चा का आरोप है कि आकांक्षा टोप्पो ने सोशल मीडिया के माध्यम से अत्यंत आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे जनप्रतिनिधियों की गरिमा को … - [हैवान बने दामाद ने सास-ससुर के घर को पेट्रोल डालकर फूंका, ससुर की जलकर, अब हथियार सप्लायर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे](https://hindshikhar.com/35828/): बैकुण्ठपुर (कोरिया): छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ग्राम बड़े साल्ही में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी दामाद ने अपने ही सास-ससुर को जिंदा जलाने की नियत से उनके घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस भीषण अग्निकांड में ससुर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस के अनुसार, घटना 14 अक्टूबर की रात की है। आरोपी दामाद सुरेश ठाकुर उर्फ कानपुरिया ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी संत कुमार ने बताया कि … - [केरजू धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की आत्महत्या: रात 1 बजे तक समिति में थे, घर लौटकर उठाया आत्मघाती कदम...](https://hindshikhar.com/35823/): अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र स्थित केरजू धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रबंधक रात 1:00 बजे तक समिति कार्यालय में ही कार्य कर रहे थे, जिसके महज आधे घंटे बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। कार्यालय से लौटने के तुरंत बाद की घटना बताया जा रहा है कि दिनेश गुप्ता शुक्रवार की रात मानसिक रूप से विचलित थे। वे देर शाम समिति कार्यालय पहुंचे थे और रात 1:00 बजे तक वहां मौजूद … - [छत्तीसगढ़ की 9 सहकारी संस्थाएं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित, मैनपाट की महिला समिति को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार..](https://hindshikhar.com/35820/): अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन को नई दिशा देते हुए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन—एनसीडीसी), रायपुर द्वारा राज्य की उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों को एनसीडीसी क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और योग्यता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 7 सहकारी समितियों एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत 2 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में पुरस्कार डॉ. सी.आर. प्रसन्ना (भारतीय प्रशासनिक सेवा), सचिव (सहकारिता), छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुलदीप शर्मा (भारतीय … - [बड़ी खबर: अंबिकापुर-दुर्ग, अंबिकापुर-शहडोल, अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू, अंबिकापुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 55 ट्रेनों के समय में बदलाव, देखें पूरी सूची](https://hindshikhar.com/35810/): बिलासपुर । नए साल की शुरुआत के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। आगामी 1 जनवरी 2026 से जोन से होकर गुजरने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार, बिलासपुर जोन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के शेड्यूल में संशोधन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से अंबिकापुर-दुर्ग, दुर्ग-अंबिकापुर, अंबिकापुर-निजामुद्दीन, नर्मदा एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। लंबी दूरी और अंतर्राज्यीय संपर्क वाली अन्य गाड़ियों में … - [कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित; दो रोजगार सहायक सेवा से पृथक और दो के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही](https://hindshikhar.com/35808/): अंबिकापुर / जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 13 नवंबर 2025 को प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। बीते 26 जून 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), विकासखंड समन्वयक और तकनीकी सहायक (मनरेगा) द्वारा ग्राम पंचायत पेंट का निरीक्षण किया गया था। इस निरीक्षण के दौरान शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम जनमन’ के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की जियो टैगिंग में गंभीर अनियमितता पाई गई थी। इस संबंध में ग्राम पंचायत पेंट के सचिव पन्नालाल गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, परंतु उन्होंने अपना पक्ष रखने हेतु कोई जवाब … - [छठी कार्यक्रम में जा रहे परिवार का चार पहिया वाहन रोककर लूट, छेड़खानी और हमला; 3 गिरफ्तार](https://hindshikhar.com/35805/): बलरामपुर : जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना सनावल अंतर्गत ग्राम मदरू टोला के पास बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार के साथ सरेराह लूटपाट और बदसलूकी की वारदात को अंजाम दिया है। खुशियों के माहौल में शामिल होने जा रहे परिवार को रास्ते में घेरकर न केवल सोने की चेन लूटी गई, बल्कि महिलाओं के साथ छेड़खानी और वाहनों में तोड़फोड़ कर क्षेत्र में दहशत फैला दी गई। क्या है पूरी घटना? मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों—रंजू सिंह, शुभम, सूरज, रोशनी, श्यामदेव और गौरीशंकर के साथ एक चार पहिया वाहन में सवार होकर ग्राम त्रिशूली में आयोजित एक … - [SIR अपडेट: तमिलनाडु में 97 लाख, बंगाल में 58 लाख और छत्तीसगढ़ में 27 लाख नाम कटे, अब यूपी के आंकड़ों का इंतज़ार..](https://hindshikhar.com/35802/): शनई दिल्ली | आगामी चुनावों से पहले चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर है। विपक्ष के भारी विरोध और राजनीतिक सरगर्मियों के बीच आयोग ने कई राज्यों में डेटा शुद्धिकरण का काम पूरा कर लिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मतदाता सूची से करोड़ों फर्जी और दोहरे नाम हटाए गए हैं, जिसमें तमिलनाडु फिलहाल सबसे आगे है। तमिलनाडु में रिकॉर्ड 97 लाख नाम हटाए गए ,आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां … - [30 नए आरक्षकों को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने दिया नियुक्ति प्रमाण-पत्र](https://hindshikhar.com/35798/): सूरजपुर। पुलिस विभाग में नवनियुक्त 30 आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की मौजूदगी में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025 को कार्यक्रम आयोजित कर सभी को नियुक्ति आदेश एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया। इन नव आरक्षकों की भर्ती आरक्षक संवर्ग वर्ष 2023-24 के तहत ह़ुई है। अभ्यर्थियों ने जिला पुलिस बल सूरजपुर में आरक्षक जीडी के पद पर ज्वाइनिंग दर्ज कराई। इस अवसर पर कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी ने नव आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ उत्कृष्ट कार्य करने का संदेश दिया। नव नियुक्त … - [64.94 लाख की राशन हेराफेरी के मुख्य आरोपी सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार..](https://hindshikhar.com/35795/): अम्बिकापुर (सरगुजा): जिला सरगुजा के घुटरापारा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से गरीबों के राशन का गबन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रार्थी शिव कुमार मिश्रा (सहायक, कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा, अम्बिकापुर) की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी पवन सिंह और सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब सहायक खाद्य अधिकारी, अम्बिकापुर (ग्रामीण) के साथ मिलकर जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा के माध्यम से संचालित तीन दुकानों (क्रमांक 391001071, 391001029 एवं 391001054) की … - [ISRO की 'बाहुबली' उड़ान: बिना किसी टावर अथवा केबल के अंतरिक्ष से सीधे मोबाइल पर आएगा इंटरनेट, भारत ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे भारी सैटेलाइट.. देखें वीडियो](https://hindshikhar.com/35791/): हिन्द शिखर समाचार । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज एक बार फिर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3, जिसे अपनी अपार शक्ति के कारण ‘बाहुबली’ कहा जाता है, ने अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile के ‘ब्लूवर्ड ब्लॉक-2’ (BlueBird Block-2) सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित किया। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में अब तक का सबसे भारी कमर्शियल लॉन्च है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की साख को और मजबूती … - [भारतीय आसमान में बढ़ेगी नई उड़ान: सरकार ने 3 नई एयरलाइंस शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को दी हरी झंडी](https://hindshikhar.com/35786/): नई दिल्ली: भारतीय विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) के लिए यह सप्ताह एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के हवाई नेटवर्क को विस्तार देते हुए तीन नई एयरलाइंस—शंख एयर (Shankh Air), अल हिंद एयर (Al Hind Air) और फ्लाईएक्सप्रेस (Fly91/FlyExpress)—को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। सरकार के इस कदम से न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि आम यात्रियों के लिए हवाई सफर और भी सुलभ और किफायती होने की उम्मीद है। मंत्रालय की सक्रियता और भविष्य की तैयारी नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने व्यक्तिगत रूप से इन तीनों एयरलाइंस की टीमों से … - [SIR के पश्चात मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 22 जनवरी तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को.. इस वेबसाइट पर देखें अपना नाम](https://hindshikhar.com/35776/): अंबिकापुर ।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में संपादित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप (ड्रॉफ्ट) मतदाता सूची आज 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की जा रही है। दावा एवं आपत्ति अवधि 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित है, जिसमें पात्र मतदाताओं के नाम … - [छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला: बोले- 'कांग्रेस ने साजिश के तहत झीरम घाटी में मरवाए अपने ही 32 नेता'... देखें वीडियो](https://hindshikhar.com/35771/): जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित ‘जनादेश परब’ में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। नड्डा ने 2013 के झीरम घाटी हमले को लेकर सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए अपने ही 32 दिग्गज नेताओं को नक्सलियों के हाथों मरवा दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभारी रहते हुए उन्होंने इस घटना को बहुत करीब से देखा था। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ आरोप लगाया कि कांग्रेस के … - [राज्य पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी: 35 एडिशनल एसपी और 60 डीएसपी सहित 95 पुलिस अधिकारियों का तबादला](https://hindshikhar.com/35758/): राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस प्रशासनिक सर्जरी में 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 60 डीएसपी (DSP) स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। - [राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से जाएंगी गुमला; कलेक्टर और एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा](https://hindshikhar.com/35753/): रायपुर/जशपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 30 दिसंबर 2025 को झारखंड राज्य के गुमला जिले का दौरा करेंगी। वे वहां रायडीह प्रखंड के मांझाटोली में आयोजित होने वाले ‘अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह सह कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनका विमान सबसे पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले स्थित आगडीह हवाई अड्डे पर उतरेगा, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से झारखंड के कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जशपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास … - [अवैध धान संग्रहण पर प्रशासन का शिकंजा: महामाया, भगवती और श्री श्याम ट्रेडिंग से 486 क्विंटल धान जप्त](https://hindshikhar.com/35750/): अंबिकापुर । सरगुजा जिले के नए कलेक्टर अजीत वसंत के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन ने अवैध धान संग्रहण और कालाबाजारी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और बिचौलियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से आज राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अंबिकापुर शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान तीन प्रमुख ट्रेडिंग फर्मों से कुल 486 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। प्रशासनिक टीम ने शहर के महामाया ट्रेडिंग, भगवती ट्रेडिंग और श्री श्याम ट्रेडिंग के परिसरों का बारीकी … - [धान की रीसाइक्लिंग का भंडाफोड़,कलेक्टर के निर्देश पर शिवम फूड प्रोडक्ट राइस मिल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,करीब 4 हजार क्विंटल धान गायब..](https://hindshikhar.com/35748/): अंबिकापुर / नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में अवैध धान की खरीदी रोकने और धान के पुनर्चक्रण पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी सरगुजा द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 18 दिसंबर 2025 को मेसर्स शिवम फूड प्रोडक्ट, कंठी स्थित राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान धान के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की पुष्टि हुई है। निरीक्षण के समय राइस मिल संचालक श्री निकित अग्रवाल उपस्थित पाए गए। जांच के दौरान मिल परिसर में ट्रक क्रमांक CG 15 DF 5844 में हरे रंग के प्लास्टिक बोरी में … - ['मर्डर' की गुत्थी बनी पहेली: जिस लाश की पहचान मां-पत्नी ने की और हत्या के आरोप में 4 दोस्त जेल पहुंचे, वह युवक जिंदा लौटा,क्या पुलिसिया खौफ में बेगुनाहों ने मजिस्ट्रेट के सामने कबूला था झूठा गुनाह?](https://hindshikhar.com/35744/): जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कानून और न्याय व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी सस्पेंस से कम नहीं है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरनानगर में मिली एक अधजली लाश के मामले में पुलिस की पूरी जांच और आरोपियों का कबूलनामा तब ताश के पत्तों की तरह ढह गया, जब ‘मृतक’ घोषित किया गया युवक सीमित खाखा अचानक जीवित होकर अपने घर पहुंच गया। यह मामला इसलिए बेहद गंभीर और संदिग्ध हो गया है क्योंकि जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे बंद … - [रज़ा यूनिटी फाउंडेशन का हिजाब विवाद को लेकर विरोध, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्पष्ट रुख की मांग](https://hindshikhar.com/35738/): अम्बिकापुर । हिजाब से जुड़े हालिया विवाद को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर गंभीर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया है। संगठन का कहना है कि हिजाब संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो स्वयं को धर्मनिरपेक्षता का समर्थक बताते हैं, उन्हें इस संवेदनशील मुद्दे पर स्पष्ट और न्यायसंगत बयान देना चाहिए। हिजाब को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम छात्राओं … - [आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस और मिल गई मीना बाजार से गुम हुई मासूम: ठंड से बचने चौपाटी की दुकानों के पीछे छिपी थी बच्ची, SSP की मॉनिटरिंग में सफल हुआ सर्च ऑपरेशन...](https://hindshikhar.com/35735/): अंबिकापुर | सरगुजा पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मेले से गुम हुई एक 11 वर्षीय बच्ची को चंद घंटों के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजेश अग्रवाल ने स्वयं इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप कड़ाके की ठंड के बीच भटक रही बच्ची को सुबह सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मेले की भीड़ में बिछड़ गई थी मासूम मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नूर मोहम्मद (निवासी विश्रामपुर, वर्तमान पता तकिया रोड अंबिकापुर) शनिवार, 20 दिसंबर को मिशन चौक से खिलौना बेचते हुए कला केंद्र पहुंचे थे। इस … - [भीषण सड़क हादसा: सूरजपुर के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, अगले माह होनी थी बेटे की शादी](https://hindshikhar.com/35732/): सूरजपुर/कटघोरा: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सूरजपुर के मस्जिदपारा निवासी एक ही परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार के पास तेज रफ्तार कार और डीजल टैंकर के बीच हुई सीधी भिड़ंत में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। उपचार के दौरान मां-बेटे ने भी दम तोड़ दिया है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के मस्जिदपारा निवासी अजहर शेख उर्फ जुगनू (34), तौकीर (26), सबाना शेख (50), शेख अब्दुल्ला उर्फ पंकज (37) और साबिया शेख (33) अपनी अल्टो … - [जगदंबा आभूषण भंडार में बुर्का पहन कर सेंधमारी करने वाला आकाश अग्रवाल उर्फ कल्लू गिरफ्तार](https://hindshikhar.com/35729/): अम्बिकापुर। शहर के सदर रोड स्थित जगदंबा आभूषण भंडार में बुर्का पहनकर चोरी का प्रयास करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए महिला वेशभूषा (बुर्का) का सहारा लिया था और दुकान में कटर व वेल्डिंग मशीन के जरिए बड़ी चोरी की योजना बनाई थी। घटना 13 दिसंबर 2025 की रात की है, जब आरोपी ने सदर रोड स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स में घुसकर बिजली कनेक्शन काट दिया और सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान के मालिक राज सोनी पिता कृष्ण प्रसाद सोनी ने मामले की शिकायत कोतवाली … - [10 नव-नियुक्त आरक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, आईजी एवं एसएसपी ने नियुक्ति आदेश देकर जिला पुलिस बल में किया नियुक्त](https://hindshikhar.com/35725/): अंबिकापुर । सरगुजा जिले में आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत चयनित 10 अभ्यर्थियों ने आज जिला पुलिस बल में अपनी आमद दर्ज कराई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, दीपक कुमार झा (IPS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा, राजेश अग्रवाल (IPS) द्वारा सभी चयनितों को नियुक्ति आदेश एवं प्रमाण पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त आरक्षकों को जिला पुलिस बल में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इन नव-नियुक्त आरक्षकों में नंदकुमार सिंह (आत्मज जगेश्वर पैंकरा), जिग्रेश कुमार सिंह (आत्मज सैनी राम), रोहित कुमार राजवाड़े (आत्मज राजेश कुमार), सतीश कुमार … - [साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और बाबा फतेह सिंह (7 वर्ष) की शहादत युगों तक देगी प्रेरणा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर बाल रैली को दिखाई हरी झंडी](https://hindshikhar.com/35722/): रायपुर। बलिदान और कर्तव्य के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराना हमारा नैतिक दायित्व है। छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने वीरता और गौरव की जो मिसाल पेश की, वह युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। यह विचार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली के दौरान व्यक्त किए। विष्णुदेव साय ने राजधानी के मरीन ड्राइव से इस भव्य रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें 5,000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। रैली में सिख परंपरा की वीरता को दर्शाती गतका जैसी साहसिक गतिविधियों और प्रेरणादायी … - [बहन पर किया था टांगी से वार, जान बचाने मां झुकी तो तीन माह की मासूम भांजी की हो गई मौत](https://hindshikhar.com/35717/): एक सनकी मामा के गुस्से ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। अपनी पत्नी के साथ हुए मामूली विवाद का बदला लेने निकले एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान मां ने अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही खुद को नीचे झुकाया, उसकी पीठ पर बंधी तीन माह की मासूम बच्ची काल के गाल में समा गई। आरोपी के हाथ में पकड़ी टांगी का हत्था सीधे बच्ची के सिर पर लगा, जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना की शुरुआत 17 … - [मजहबी उन्माद की भेंट चढ़ा हिंदू युवक; पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को पेड़ से बांध कर जलाया.. देखें वीडियो](https://hindshikhar.com/35713/): बांग्लादेश में जारी सांप्रदायिक हिंसा और अराजकता के बीच एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिले में कट्टरपंथियों की उग्र भीड़ ने एक हिंदू युवक, दीपू चंद्र दास, की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों का दिल इतने पर भी नहीं भरा; उन्होंने हत्या के बाद मृतक के शव को एक पेड़ से बांध दिया और सार्वजनिक रूप से आग के हवाले कर दिया। यह हृदयविदारक घटना 18 दिसंबर 2025 की रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपू चंद्र दास भालुका इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत था। स्थानीय सूत्रों … - [लखनपुर जनपद अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण](https://hindshikhar.com/35707/): लखनपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह जनपद सदस्यों के साथ जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम लोसगा और कुन्नी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का ज्यादा लेते हुए धान बेचने आए किसानों से मुलाकात करते हुए धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और समिति प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान, जनपद सदस्य गणेश्वरी राठिया, सरिता सिंह, सुभाष राठिया,सुरेश सिंह, प्रबंधक घनश्याम प्रजापति, एवं उप केन्द्र प्रभारी राजनाथ तिर्की, सहित धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी गण मौजूद रहे। - [कुएं में डुबने से महिला की मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस](https://hindshikhar.com/35704/): थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में कुआं में गिरकर गहरे पानी में डुबने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजकुंवर पति बंधन अगरिया उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम मोहनपुर थाना लखनपुर 18 दिसम्बर दिन गुरुवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने भाई पुनीत राम के खेत में स्थित कुएं में पानी भरने गई थी। पानी भरते वक्त महिला अनियंत्रित होकर कुआं के अंदर गहरे पानी में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पति बंधन अगरिया ने थाना उपस्थित आकर हादसे की जानकारी दिया। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते … - [सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत](https://hindshikhar.com/35701/): लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी पुलिया के समीप सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका अंकिता शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसु में पदस्थ थी। शिक्षिका प्रतिदिन स्कूल के ही शिक्षक हितेश बोई के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना किया करती थी। 19 दिसंबर दिन शुक्रवार की शाम 4 बजे विद्यालय की छुट्टी होने पर शिक्षिका अंकिता सिंह अपने ही विद्यालय के शिक्षक हितेश बोई के साथ स्कूटी में सवार होकर लखनपुर आ रहे थे। जैसे ही बेलदगी पुलिया के पास पहुंचे विपरीत दिशा … - [आकाशवाणी चौक सेक्स रैकेट प्रकरण : स्थानीय होटल प्रबंधक की संलिप्तता पाये जाने से प्रबंधक एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही, महिला सहित होटल का मैनेजर एवं कर्मचारी गिरफ़्तार](https://hindshikhar.com/35699/): अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के महिला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी और सिलसिलेवार कार्रवाई की है। आकाशवाणी चौक के पास एक मकान से शुरू हुई इस जांच का दायरा अब शहर के होटलों तक पहुँच गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान आर्यन होटल के मैनेजर, कर्मचारी और गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों सहित कुल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दरअसल 11 नवंबर को को मुखबिर से सूचना मिला कि आकाशवाणी चौक के पास एक घर में अनैतिक व्यापार हो रहा है, जिसमें युवक व … - [सरगुजा जिले के 53वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण विभागीय अधिकारियों की ली परिचयात्मक बैठक, शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर,विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण](https://hindshikhar.com/35695/): अंबिकापुर /सरगुजा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री वसंत ने सरगुजा जिले के 53वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वे पूर्व में भी परिवीक्षा अवधि के दौरान सरगुजा जिले में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत इससे पूर्व कोरबा जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण- पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत ने जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर … - [गाँधीनगर में गुरुघासीदास जयंती पर भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न](https://hindshikhar.com/35688/): गाँधीनगर। गुरुघासीदास जयंती के पावन अवसर पर हिन्दू जागरण समिति, गाँधीनगर द्वारा एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन देशभर में सभी मंडलों एवं बस्तियों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनकी संख्या एक लाख से अधिक होगी। कार्यक्रम में बस्ती के सभी समाज प्रमुखों को मंच पर आमंत्रित कर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक अभयराम जी रहे। उन्होंने हिन्दू संस्कृति को एक श्रेष्ठ, समृद्ध एवं मानवता तथा विश्व कल्याण के लिए आदर्श विचार परम्परा बताते हुए कहा कि यह संस्कृति सबके … - [छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का फर्जी जवान बन महिला से मत्स्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी...](https://hindshikhar.com/35685/): छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का फर्जी जवान बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुन्नी लाल अनंत (उम्र 27 वर्ष, निवासी टाडा दर्रीकापा, कोटा, बिलासपुर) पर दो महिलाओं को झांसे में लेने और उनमें से एक महिला से मत्स्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ₹2 लाख ठगने का आरोप है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब झरगांव निवासी सीमा बाई ने 08.12.2025 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने बताया कि … - [IPL 2026 ऑक्शन जारी, KKR ने कैमरून ग्रीन को ₹25.20 Cr और मथीशा पथिराना को ₹18 Cr में खरीदकर लगाई रिकॉर्ड तोड़ बोलियाँ देखिए सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट](https://hindshikhar.com/35682/): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बहुप्रतीक्षित मिनी ऑक्शन अबू धाबी में जारी है, जहाँ कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। इस नीलामी के शुरुआती चरणों में ही रिकॉर्ड तोड़ बोलियाँ लगी हैं, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। तीन बार की विनर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), जो सबसे बड़े पर्स (₹64.30 करोड़) के साथ उतरी थी, ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दो सबसे बड़े खिलाड़ी खरीदे। KKR ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को ₹25 करोड़ 20 लाख में खरीदकर इतिहास रच दिया, जो IPL इतिहास में किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बोली है। इसके तुरंत … - [छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारियों का तबादला; सरगुजा कलेक्टर भोसकर संदिपान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने अजीत वसंत होंगे सरगुजा के नए कलेक्टर](https://hindshikhar.com/35678/): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस आदेश के तहत, श्री भोसकर विलास संदिपान, जो वर्तमान में सरगुजा के कलेक्टर थे, को भारत निर्वाचन आयोग की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, बेमेतरा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जिसके बाद श्री संजीव कुमार झा NHM के अति. प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। ये दोनों पद, … - [विभागीय उदासीनता: किसान देसी जुगाड़ के माध्यम से खेतों में पहुंचा रहे नहर का पानी](https://hindshikhar.com/35673/): लखनपुर । सरगुजा जिले के किसान खरीफ फसल के बाद रवि फसल की तैयारीयो में जुटे हुए हैं। नहर के धरासायी हो जाने के बाद मरम्मत कराए जाने की मांग किसानों के द्वारा की गई थी। परंतु विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा नहर का मरम्मत कार्य नहीं किया गया। विभाग के उदासीन रवैया को देखते हुए किसानों ने खुद का खर्च वहन कर पाइप खरीदकर किसानों ने देसी जुगाड़ के माध्यम से लड़कियों का बंबू को नहर नुमा बनाकर ऊपर से पाइप बिछाकर नहर में पानी पहुंचा रहे हैं और रवि फसल हेतु खेतों में पानी की सिंचाई कर … ## Pages - [Home](https://hindshikhar.com/) - [](https://hindshikhar.com/1018-2/):   - [](https://hindshikhar.com/930-2/) - [Our Team](https://hindshikhar.com/our-team/) - [Check ID Card](https://hindshikhar.com/check-id-card/): ID Card Number Example – 123   - [Homepage](https://hindshikhar.com/homepage/): [tdc_zone type=”tdc_content”][vc_row][vc_column][td_block_trending_now custom_title=”Trending News” style=”style2″ header_color=”#dd3333″ header_text_color=”#ffffff” tdc_css=”eyJhbGwiOnsiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==”][td_block_big_grid_flex_6 meta_info_vert=”content-vert-bottom” image_zoom=”yes” show_author2=”eyJwaG9uZSI6Im5vbmUifQ==” show_date2=”eyJwaG9uZSI6Im5vbmUifQ==” modules_category=”above” overlay_general=”eyJ0eXBlIjoiZ3JhZGllbnQiLCJjb2xvcjEiOiJyZ2JhKDAsMCwwLDApIiwiY29sb3IyIjoicmdiYSgwLDAsMCwwLjcpIiwibWl4ZWRDb2xvcnMiOlt7ImNvbG9yIjoicmdiYSgwLDAsMCwwKSIsInBlcmNlbnRhZ2UiOjYwfV0sImNzcyI6ImJhY2tncm91bmQ6IC13ZWJraXQtbGluZWFyLWdyYWRpZW50KDBkZWcscmdiYSgwLDAsMCwwLjcpLHJnYmEoMCwwLDAsMCkgNjAlLHJnYmEoMCwwLDAsMCkpO2JhY2tncm91bmQ6IGxpbmVhci1ncmFkaWVudCgwZGVnLHJnYmEoMCwwLDAsMC43KSxyZ2JhKDAsMCwwLDApIDYwJSxyZ2JhKDAsMCwwLDApKTsiLCJjc3NQYXJhbXMiOiIwZGVnLHJnYmEoMCwwLDAsMC43KSxyZ2JhKDAsMCwwLDApIDYwJSxyZ2JhKDAsMCwwLDApIn0=” image_height2=”eyJwaG9uZSI6IjE2NXB4IiwibGFuZHNjYXBlIjoiMzYwcHgiLCJwb3J0cmFpdCI6IjI3NnB4In0=” image_height1=”eyJwaG9uZSI6IjIwMHB4IiwicG9ydHJhaXQiOiIxMzZweCIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE3NXB4In0=” meta_padding2=”eyJwaG9uZSI6IjE2cHggMTVweCAxMXB4IiwicG9ydHJhaXQiOiIyMHB4IDE1cHgifQ==” meta_padding1=”eyJwaG9uZSI6IjE1cHggMThweCJ9″ cat_bg_hover=”#4db2ec” review_stars=”#fff” modules_category_margin2=”eyJwb3J0cmFpdCI6IjBweCAwcHggNHB4IDBweCIsInBob25lIjoiMHB4IDBweCA3cHggMHB4In0=” modules_category_margin1=”eyJwb3J0cmFpdCI6IjBweCAwcHggN3B4IDBweCIsInBob25lIjoiMHB4IDBweCA3cHggMHB4In0=” art_title1=”eyJwaG9uZSI6IjBweCAwcHggOXB4IDBweCJ9″ image_width1=”eyJwaG9uZSI6IjEwMCJ9″ image_width2=”eyJwaG9uZSI6IjgwIn0=” show_author1=”eyJwaG9uZSI6ImlubGluZS1ibG9jayIsImFsbCI6Im5vbmUifQ==” show_date1=”eyJwaG9uZSI6ImlubGluZS1ibG9jayIsImFsbCI6Im5vbmUifQ==” image_size=”td_324x400″ image_size2=”” modules_gap=”eyJwb3J0cmFpdCI6IjQiLCJwaG9uZSI6IjMifQ==” image_width3=”eyJwaG9uZSI6IjgwIn0=” art_title2=”eyJwaG9uZSI6IjBweCAwcHggMHB4IDBweCJ9″ show_author3=”eyJwaG9uZSI6Im5vbmUifQ==” show_date3=”eyJwaG9uZSI6Im5vbmUifQ==” image_height3=”eyJwaG9uZSI6IjE2NXB4In0=”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width=”2/3″][td_block_2 category_id=”9″ limit=”6″ ajax_pagination=”load_more” custom_title=”अन्तर्राष्ट्रीय”][/vc_column][vc_column width=”1/3″][td_block_2 ajax_pagination=”load_more” category_id=”129″ custom_title=”व्यापार जगत”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width=”2/3″][td_block_2 modules_category=”image” modules_on_row=”eyJhbGwiOiI1MCUiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMDAlIn0=” modules_category1=”image” show_cat2=”none” show_com2=”none” show_author2=”none” columns=”eyJhbGwiOiI1MCUiLCJwaG9uZSI6IjEwMCUifQ==” columns_gap=”eyJsYW5kc2NhcGUiOiI0MCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjgifQ==” image_width2=”eyJwb3J0cmFpdCI6IjM1In0=” modules_space1=”eyJhbGwiOiIwIiwicGhvbmUiOiIyMSJ9″ hide_audio=”yes” custom_title=”राष्ट्रीय” limit=”9″ ajax_pagination=”load_more” category_id=”8″][/vc_column][vc_column width=”1/3″][td_block_ad_box spot_img_horiz=”content-horiz-center” spot_id=”custom_ad_1″ custom_title=”विज्ञापन”][td_block_ad_box spot_img_horiz=”content-horiz-center” spot_id=”custom_ad_2″ block_template_id=”td_block_template_1″][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width=”1/4″][td_block_2 custom_title=” छत्तीसगढ़” ajax_pagination=”next_prev” category_id=”2″][/vc_column][vc_column width=”1/4″][td_block_2 custom_title=”मध्यप्रदेश” ajax_pagination=”next_prev” category_id=”3″][/vc_column][vc_column width=”1/4″][td_block_2 custom_title=”उत्तरप्रदेश” ajax_pagination=”next_prev” category_id=”5″][/vc_column][vc_column width=”1/4″][td_block_2 custom_title=”झारखंड” ajax_pagination=”next_prev” category_id=”49″][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width=”1/4″][td_block_2 custom_title=”दिल्ली” ajax_pagination=”next_prev” category_id=”4″][/vc_column][vc_column width=”1/4″][td_block_2 custom_title=” बिहार” ajax_pagination=”next_prev” category_id=”6″][/vc_column][vc_column width=”1/4″][td_block_2 custom_title=”महाराष्ट्र” ajax_pagination=”next_prev” category_id=”7″][/vc_column][vc_column width=”1/4″][td_block_2 ajax_pagination=”next_prev” … - [About Us](https://hindshikhar.com/about-us/) - [Privacy Policy](https://hindshikhar.com/privacy-policy/): Who we are Our website address is: http://hindshikhar.com. What personal data we collect and why we collect it Comments When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymised string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service Privacy Policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the … - [Contact us](https://hindshikhar.com/sample-page/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)