लखनपुर

उरांव (कुड़ुख )समाज उत्थान मंच द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर समारोह का आयोजन

लखनपुर । उरांव (कुड़ुख )समाज उत्थान मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत अरगोती के छापरनाखा मोहल्ले में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नेवल कुजूर की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि राम दास टोप्पो व समाज के बहुत सारे गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम महामानव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संविधान की उद्देशिका के वाचन के साथ आगंतुकों का स्वागत गीत के माध्यम स्वागत किया गया तत्पश्चात उद्बोधन की कड़ी में डॉक्टर अंबेडकर जी की जीवनी एवं उनके जीवन चरित्र उनके कार्य एवं उनकी वैचारिक मतों के ऊपर प्रकाश डालते हुए चिंतन किया गया साथ ही साथ वक्ताओं के द्वारा डॉक्टर अंबेडकर जी की बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें मानवता, एकता, सामाजिकता ,समानता एवं जागरूकता की बातों को लेकर उपस्थित लोगों के बीच प्रकाश डाला गया एवं अपील किया गया कि हम सब समाज के लोग एकजुट रहने संगठित रहें एक दूसरे के बीच समानता का भाव रहे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े संवैधानिक अधिकारों के क्षेत्र में आगे आए|

इस तरह से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं जन्मदिन के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया | अध्यक्ष श्री नेवल कुजूर , मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह, रामदास टोप्पो,सदस्यगण पीआर तिर्की ,शोभित एक्का, मन बहाल ,नाम साय मिंज, अनिल, केवल किस्पोट्टा ,जागेश्वर ,सोमार साय , मिलिया , सोनकुमारी ,अनिला एवं बहुत सारे सदस्य गण व ग्रामीणजन उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button